डॉ बिंदल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कर्ज के बावजूद रुके पड़े विकास के तमाम कार्य 

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की प्रदेश की जनता बेसब्री से उन सब गारंटी को पूरा करने का इंतजार कर रही है जिसके दम पर 2022 में यह सरकार सता में आई

Mar 31, 2024 - 14:02
 0  7
डॉ बिंदल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले कर्ज के बावजूद रुके पड़े विकास के तमाम कार्य 

किसान बागवानों की मांगों को सुनने वाला कोई नहीं,

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    31-03-2024

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की प्रदेश की जनता बेसब्री से उन सब गारंटी को पूरा करने का इंतजार कर रही है जिसके दम पर 2022 में यह सरकार सता में आई थी। 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज डॉ राजीव बिंदल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां को देने का वादा किया था मगर नौकरियां देने की बात तो दूर नौकरियां देने वाले संस्थान ही इस सरकार ने बंद कर दिए। 

राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल के कार्यकाल में मौजूदा सरकार नही दे पाई है। बिंदल ने कहा कि 10 गारण्टीयां देते हुए कांग्रेस ने जगह-जगह दीवारें रंग दी और आज भी वह गारंटीया  दीवारों पर दिख रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन चले हुए है उनकी मांग सुनने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानो  बागवानों को बड़ा नुकसान हो रहा है मगर कोई भी बात सुनने वाला नहीं है।  हिमाचल प्रदेश के लिए वह काला दिन था जिस दिन कांग्रेस की सरकार प्रदेश के भीतर चुनी गई क्योंकि उसके बाद हिमाचल प्रदेश में विकास को ही ब्रेक लग गई। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार लगातार आर्थिक स्तिथि को लेकर रो रही है जबकि  प्रतिमाह 1 हजार करोड़ के हिसाब से कर्ज लिया जा रहा है बावजूद की विकास के सारे कार्य ठप पड़े हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow