नहीं रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह जैलदार 

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के 52 गांव के नंबरदार पूर्व जिला परिषद के सदस्य एवं केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष जैलदार सिंह तोमर का आज आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ , जिसके चलते उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शिलाई ले जाया गया , जहां उनका निधन हो गया। बताते हैं कि प्रताप सिंह तोमर को हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मृत्यु हो गई

Nov 8, 2025 - 12:05
 0  93
नहीं रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह जैलदार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  08-11-2025
जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के 52 गांव के नंबरदार पूर्व जिला परिषद के सदस्य एवं केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व अध्यक्ष जैलदार सिंह तोमर का आज आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ , जिसके चलते उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल शिलाई ले जाया गया , जहां उनका निधन हो गया। बताते हैं कि प्रताप सिंह तोमर को हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। 
गौर हो के प्रताप सिंह तोमर पूर्व में जिला परिषद के सदस्य , शिलाई ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व में अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 80 वर्षीय प्रताप सिंह तोमर  राजनीति के साथ साथ समाज सेवा में भी अग्रणी थे। गौर हो कि प्रताप सिंह तोमर स्वर्गीय जैलदार धर्म सिंह तोमर के पुत्र थे जिन्होंने हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को प्रथम विधानसभा चुनाव में पराजित किया था। 
उनके निधन से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान , शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान , शिलाई पंचायत के पूर्व प्रधान जगत सिंह तोमर , रक्षा नेगी , रमेश नेगी , देवेंद्र धीमान , एसपीएसआईडीसी के निदेशक रमेश देसाई , हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल और शीला नेगी आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow