नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला,जानिए पूरा मामला  

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला ने भारत का आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया

Jan 31, 2026 - 13:35
 0  34
नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला,जानिए पूरा मामला  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    31-01-2026

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन में फर्जी दस्तावेजों के साथ धरी उज्बेकिस्तान की महिला ने भारत का आधार कार्ड दिल्ली में बनवाया था।

विदेशी महिला ने भारतीय आधार कार्ड कैसे बनवाया, इसकी जांच के लिए सिरमौर से पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं कोई गिरोह तो इस तरह के मामलों में शामिल नहीं है जो विदेशी नागरिकों के भारत के दस्तावेज बना रहा है।

महिला ने पकड़े जाने के दौरान कार में मौजूद व्यक्ति को अपना पति बताया था, लेकिन जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। यह भी जांच की जा रही है कि महिला किसी अनैतिक काम में तो शामिल नहीं थी। 

गौरतलब है कि 22 जनवरी की रात को नाहन पुलिस ने शक्तिनगर के पास एक गाड़ी में विदेशी महिला को किसी लड़के के साथ पकड़ा था। महिला के पास से भारत का वीजा व वैध पासपोर्ट नहीं मिला। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि महिला से भारत का आधार कार्ड बरामद हुआ है। यह कार्ड दिल्ली में बनवाया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow