नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में भड़की आग, हादसे में करीब 24 कर्मचारी घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर चार स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में गुरुवार को भीषण आग लगने से करीब 24 कर्मचारी घायल

Mar 12, 2026 - 11:29
 0  1
नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में भड़की आग, हादसे में करीब 24 कर्मचारी घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नोएडा    12-03-2026

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर चार स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में गुरुवार को भीषण आग लगने से करीब 24 कर्मचारी घायल हो गए। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारी ने आज सुबह यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि नोएडा फेस वन थाना क्षेत्र के बी-चालीस, सेक्टर-चार स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली मीटर बनाने का काम होता है। सुबह अचानक अज्ञात कारणों से कंपनी परिसर में आग लग गई। उस समय कंपनी के अंदर करीब दो सौ से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीस से अधिक गाड़ियां, हाइड्रोलिक मशीनें और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

आग की चपेट में आने और धुएं के कारण कंपनी के करीब 24 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीएफओ भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। A

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow