उपायुक्त ने पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुखरी का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 

Jun 30, 2026 - 16:17
 0  4
उपायुक्त ने पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
यंगवार्ता न्यूज चंबा, जून 30 :
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुखरी का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 
उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यालय में शौचालयों की मरम्मत तथा सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। 
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं में  जाकर विद्यार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता, पठन-पाठन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को  अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने  को प्रेरित किया।  उन्होंने प्राथमिक पाठशाला परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के रिक्त भवन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 
उपायुक्त के समक्ष प्रधानाचार्य अजय  चौहान ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों की जानकारी  भी साझा की। 
उपायुक्त ने इसके उपरांत उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  इस अवसर पर पंचायत प्रधान मंगेश ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तविन्द्र   चिनोरिया, सहायक अभियंता संजीव अत्री, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow