पांवटा साहिब में 6.12 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार, अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एसआईयू (SIU) नाहन की टीम ने एक आरोपी को 6.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

Jun 11, 2026 - 19:51
 0  8
पांवटा साहिब में 6.12 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार, अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 11 जून : 

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एसआईयू (SIU) नाहन की टीम ने एक आरोपी को 6.12 ग्राम चिट्टा/हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को एसआईयू नाहन की टीम गश्त के दौरान यमुना टोल बैरियर के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.12 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान सोहन लाल पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव फूलपुर, डाकघर एवं तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के रूप में हुई है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

व्यक्ति को 11 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से लेकर आया था तथा इसका नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow