शिमला ढली-संजौली बाईपास भारी भूस्खलन से बंद, सड़क पर आया मलबा, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
राजधानी शिमला में ढली-संजौली बाईपास मार्ग भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आने से दोनों तरफ से आवाजाही ठप है। लोक निर्माण विभाग मलबा हटाने में जुटा है। पुलिस ने लोगों से फिलहाल इस मार्ग का इस्तेमाल न करने और वैकल्पिक रास्तों से जाने की अपील की है।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 18 जून, 2026 :
राजधानी शिमला में ढली-संजौली बाईपास मार्ग भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आने से दोनों तरफ से आवाजाही ठप है। लोक निर्माण विभाग मलबा हटाने में जुटा है। पुलिस ने लोगों से फिलहाल इस मार्ग का इस्तेमाल न करने और वैकल्पिक रास्तों से जाने की अपील की है।
मार्ग बंद होने से इस रूट पर चलने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि फिलहाल ढली-संजौली बाईपास का इस्तेमाल न करें। अपनी यात्रा की योजना वैकल्पिक मार्गों से बनाएं। प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही मार्ग यातायात के लिए सुरक्षित होगा, सूचना साझा कर दी जाएगी। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
ढली–संजौली बाईपास मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। वर्तमान में मार्ग को एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है और वाहनों की आवाजाही पुलिस की निगरानी में करवाई जा रही है।
शेष मलबा हटाने का कार्य जारी है और शीघ्र ही दोनों तरफ से सामान्य यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?