महिला हॉकी प्रतियोगिता में पांवटा और हमीरपुर के बीच खेला जाएगा सेमी फाइनल

गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मैच में पांवटा की टीम ने सुंदर नगर को 10-2 से हराया, जबकि दूसरे मैच में बिलासपुर की टीम ने सोलन को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच मंडी और हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें हमीरपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की

Oct 16, 2024 - 01:23
 0  35
महिला हॉकी प्रतियोगिता में पांवटा और हमीरपुर के बीच खेला जाएगा सेमी फाइनल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

रविना शर्मा - पांवटा साहिब  15-10-2024
गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले मैच में पांवटा की टीम ने सुंदर नगर को 10-2 से हराया, जबकि दूसरे मैच में बिलासपुर की टीम ने सोलन को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच मंडी और हमीरपुर के बीच हुआ, जिसमें हमीरपुर ने 2-1 से जीत दर्ज की। 
दूसरे दिन के समारोह के मुख्य अतिथि, राजकीय महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज, ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कॉलेज को इतनी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने दूसरे दिन के मुख्य अतिथि का स्वागत और अभिनंदन किया और इस प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को खेल भावना तथा अनुशासन के साथ खेलने के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर का सामना ऊना से होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पांवटा और हमीरपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ऑब्जर्वर प्रो. भारती की उपस्थिति विशेष रही, साथ ही आयोजन  में ऑफिशियल्स और विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए, जिनमें प्रो. सुलक्षणा शर्मा, प्रो. विम्मी रानी , डॉ. ध्यान सिंह तोमर , प्रो. अमिता जोशी , प्रो. धनमंती कंडासी , डॉ. जाहिद अली , डॉ. विवेक नेगी , डॉ. अरुण कुमार दफराइक , प्रो. दीपा चौहान , प्रो. मनदीप सिंह गांधी , प्रो. चीनू बंसल , डॉ. प्रदीप तोमर , डॉ. किरण बाला , प्रो. रविंद्र , प्रो. तनु चंदेल , प्रो. वंदना कांसल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow