यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस
दुनिया के लिए वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, लेकिन शुक्रवार को जब वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो न कोई पद बड़ा था, न कोई पहचान। वहां सिर्फ एक बेटा था, जो अपनी मां को हमेशा के लिए खो चुका था। सामने सफेद कफन में लिपटा मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर था और उसके पास खड़े योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। जिस मां ने कभी उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके आंचल की छांव में बचपन गुजरा, आज वही मां हमेशा के लिए खामोश हो गई।
यंगवार्ता न्यूज - पौड़ी गढ़वाल 20 नवंबर :

जीवन में कितनी भी ऊंचाइयां हासिल कर ली जाएं, लेकिन मां का जाना इंसान को भीतर तक तोड़ देता है। पंचूर गांव में शुक्रवार का दृश्य इसी अटूट रिश्ते की याद दिला रहा था। 20 नवंबर को सावित्री देवी ने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे। मां के अंतिम दर्शन के दौरान वह भावुक हो उठे। इसी वर्ष मई में वह गांव आए थे और मां का आशीर्वाद लेकर लौटे थे। तब किसे मालूम था कि मां के साथ बिताए वे पल जीवनभर की याद बन जाएंगे। कभी मां अपने बेटे के घर लौटने का इंतजार करती थी। आज बेटा घर लौटा तो मां हमेशा के लिए विदा हो चुकी थी। सत्ता की जिम्मेदारियां, संन्यास का कठिन मार्ग और वर्षों की तपस्या भी मां-बेटे के रिश्ते की गहराई को कम नहीं कर सकीं।
मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। आज योगी आदित्यनाथ के सिर से वह साया उठ गया, जिसकी जगह दुनिया की कोई ताकत नहीं ले सकती। पंचूर की पहाड़ियों के बीच आज एक मां की ममता की यादें और एक बेटे की खामोश पीड़ा रह गई।
What's Your Reaction?