राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला  में “समय प्रबंधन” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में रा.आ.आ. (RAA) के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “समय प्रबंधन” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया

Feb 20, 2026 - 15:53
 0  13
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला  में “समय प्रबंधन” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर    20-02-2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में रा.आ.आ. (RAA) के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “समय प्रबंधन” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डी.एफ.ओ. श्री प्रदीप शर्मा जी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अप्रदीप शर्मा ने समय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सही नियोजन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक दिनचर्या बनाने, प्राथमिकताएं तय करने तथा निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य नवनीत वर्मा,  अमित शर्मा, नीलम शर्मा तथा गौरव सैनी भी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति तंवर ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायक व्याख्यान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow