राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला,बोले भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने आत्म सम्मान और सेवा का मार्ग दिखाया

Dec 26, 2025 - 16:08
 0  10
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला,बोले भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ   26-12-2025

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के मौके पर देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है, जिसने आत्म सम्मान और सेवा का मार्ग दिखाया है। इन महापुरुषों की विशाल प्रतिमाएं इतनी ऊंची हैं, लेकिन इनसे मिलने वाली प्रेरणाएं इनसे भी बुलंद हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यूपी के साथ पूरे देश को इस आधुनिक प्रेरणा स्थल की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर यह बना है, इसमें कई दशकों में कूड़े-कचरे का पहाड़ बना हुआ था। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को गर्व है कि हमारी सरकार को आर्टिकल 370 की दीवार गिराने का मौका मिला। 

इसकी बुनियाद बहुत पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी। अब उनकी नीतियों को आगे लेकर गए हैं। अब देश में दो निशान और दो विधान नहीं चल सकते। यह देश एकरूपता के धागे में बंधा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हर अच्छे काम को एक ही परिवार को जोडऩे की सोच रही है।

सडक़ हों या मूर्तियां, एक ही परिवार के लोगों की थी। यहां तक मोहल्लों के नाम भी एक ही परिवार के लोगों से जुड़े हुए थे। भाजपा ने एक परिवार पर केंद्रित राजनीति से निकाला। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं अब कई जगहों पर हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के संविधान को बनाने वाले बाबा साहब आंबेडकर को सपा और कांग्रेस ने मिटाने का पाप किया है। 

दिल्ली के एक शाही परिवार ने आंबेडकर का जिक्र इसलिए नहीं किया कि कहीं उनके महत्त्व में कमी न आ जाए। प्रदेश में यही काम सपा ने किया। इन दोनों पार्टियों ने आंबेडकर को वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। प्रधानमंत्री ने इससे पहले प्रेरणा स्थल पर जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow