विकसित की दिशा में केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत केंद्रीय बजट का मूल मंत्र : सुरेश कश्यप

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार किए गए रोड मैप की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

Feb 7, 2026 - 13:30
 0  19
विकसित की दिशा में केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत केंद्रीय बजट का मूल मंत्र : सुरेश कश्यप

प्रदेश सरकार पर भी हमलावर हुए सांसद सुरेश कश्यप, बोले आर्थिक बदहाली के लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेवार

यंगवार्ता न्यूज़  - नाहन    07-02-2026

शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार किए गए रोड मैप की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।भाजपा सांसद जिला मुख्यालय नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के भीतर ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है वहीं केंद्रीय बजट 1947 के कर्तव्य पथ की दिशा में  बड़ा कदम है और आत्मनिर्भर भारत बजट का मूल मंत्र है। सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि सरकार के निर्णय का लोगों को सीधा लाभ मिल सके इस बात का इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि 7% की ग्रोथ रेट के साथ देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में विकास दर और मजबूत होगी इससे आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर नियंत्रण भी सुनिश्चित हो जाएगा।

सुरेश कश्यप ने कहा कि देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा गया है उस दिशा में बजट पेश किया गया है और मुख्य रूप से बजट में आर्थिक विकास, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आमजन की उम्मीदों का विशेष ख्याल रखा गया है। वही सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि प्रदेश में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए प्रदेश सरकार खुद जिम्मेवार है और खर्चों पर नियंत्रण करने की बजाय अतिरिक्त खर्चों को बढ़ाया गया है। 

वहीं RDG पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह एक अतिरिक्त व्यवस्था है हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया मगर हिमाचल ने दिशा में कोई कदम नहीं उठाया उल्टा महंगी ब्याज दरों पर कर्ज लेकर प्रदेश को कर्जे के बोझ तले डुबो दिया।ल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow