एकादशी पर हजारों लोगों ने किया शाही स्नान, पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दूसरे दिन आज एकादशी पर तीर्थ स्थल रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया गया हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाते है।
एकादशी पर पवित्र रेणुका झील में श्रद्धालुओं द्वारा शाही स्नान किया जाता है आज सुबह करीब 4:30 बजे शाही स्नान शुरू हुआ और लोग बड़ी संख्या में यहां शाही स्नान करते नजर आए कहा जाता है कि आज के दिन पवित्र झील में स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है ।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वह पिछले कई सदियों से यहां पर पहुंच रहे है और स्थित स्थल से उनकी गहरी आस्थाएं जुड़ी हुई है उन्होंने बताया कि यहां आज के दिन न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी यहां पर श्रद्धालु पहुंचते है।
What's Your Reaction?


