शिमला के मशोबरा में बालिका आश्रम में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस  

शिमला में पुलिस चौकी मशोबरा के अंतर्गत बालिका आश्रम में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू

Jun 13, 2025 - 16:44
 0  23
शिमला के मशोबरा में बालिका आश्रम में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-06-2025

राजधानी शिमला में पुलिस चौकी मशोबरा के अंतर्गत बालिका आश्रम में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला है। प्रारम्भिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

19 वर्षीय युवती चंबा जिला की रहने वाली थी और वर्तमान में बालिका आश्रम, मशोबरा में रह रही थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, युवती का शव आश्रम की सीढ़ियों के पास फंदे से लटका पाया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow