शिमला में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे इंडियन आर्मी जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 

भारतीय जनता पार्टी ने आज शिमला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंजे

May 14, 2025 - 16:46
 0  32
शिमला में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे इंडियन आर्मी जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पीएम मोदी देश के मजबूत नेता किसी की मध्यस्थता की नहीं जरूरत, पाकिस्तान को लाया घुटनों पर 

यंगवार्ता न्यूज़ -   शिमला      14-05-2025

भारतीय जनता पार्टी ने आज शिमला में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे गूंजे। तिरंगा यात्रा सीटीओ चौक से लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब से मालरोड से स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सम्पन्न हुई। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित काफी तादात में बीजेपी कार्यकर्ता व अन्य  लोग शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भारत की सेना, जिसने वीरता के साथ पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया उस सेना का सम्मान किया जा रहा है। 

पहलगाम में धर्म पूछ कर निर्दोष लोगों को गोली मारी गई। उसके खिलाफ पूरे देश में लोगों में आक्रोश था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऐसे लोगों कल्पना से परे सजा मिलेगी। जिसके बाद सेना ने कार्यवाही करते हुए आतंक के नौ ठिकानों को ध्वस्त किए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य ठिकानों पर भी कार्यवाही हुई और पाकिस्तान तबाही के कगार पर पहुंच गया। तिरंगा यात्रा ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

हर वर्ग आज तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है। वहीं ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी देश के नहीं दुनिया के सबसे मजबूत नेता हैं। उन्होंने साफ कहा है कि युद्ध समाप्त नहीं हुआ है अगर पाकिस्तान फिर ऐसी हरकत करता है तो किसी से पूछने की जरूरत नहीं है क्या कार्यवाही करनी है ये नेतृत्व तय करेगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि चार लोकसभा क्षेत्र में 14 से लेकर 17 मई तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद विधानसभा क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का लक्ष्य सेना का सम्मान करना हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने साफ किया है आतंकवाद को अब युद्ध की तरह लिया जाएगा। पाकिस्तान जो परमाणु युद्ध की दुहाई देता था उसे 72 घंटों में घुटनों पर लाया है। इसके लिए पीएम मोदी, सैनिकों और वैज्ञानिकों को बधाई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow