साइकिल चलाते समय नाले में गिरा किशोर, मौत

उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ क्षेत्र के गांव बैरी भटां में एक दर्दनाक हादसा पेस आया है। यहां 12वीं पास किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र शशि पाल निवासी गांव बैरी भटां, डाकघर भुक्कड़, उपमण्डल भोरंजए जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

May 10, 2026 - 13:37
 0  35
साइकिल चलाते समय नाले में गिरा किशोर, मौत
हमीरपुर, 10 - 05 - 2026 :
उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ क्षेत्र के गांव बैरी भटां में एक दर्दनाक हादसा पेस आया है। यहां 12वीं पास किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित कुमार पुत्र शशि पाल निवासी गांव बैरी भटां, डाकघर भुक्कड़, उपमण्डल भोरंजए जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल खड़ी करते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क के साथ बने नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि नाले के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया पैराफिट भी युवक के साथ नीचे जा गिरा, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

पूर्व प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल अंकित को तुरंत सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया, हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow