सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार बजट पर चर्चा में लिया हिस्सा  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के बजट अनुमानों पर जारी सामान्य चर्चा के दौरान बुधवार को देहरा से विधायक और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया

Mar 25, 2026 - 19:56
 0  14
सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार बजट पर चर्चा में लिया हिस्सा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    25-03-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के बजट अनुमानों पर जारी सामान्य चर्चा के दौरान बुधवार को देहरा से विधायक और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार बजट पर चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह उनका सदन में बजट पर पहला भाषण है और नवरात्र का शुभ समय भी चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कमलेश ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बावजूद सरकार ने इस बजट में महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा है। 

बजट में पेश किए गए आंकड़े बताते हैं कि सरकार ने समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है और आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों को समझते हुए प्रावधान किए गए हैं। कमलेश ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए हैं। 

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर बजट में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि इस बार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1000-1000 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन 1700 रुपये से बढ़ाकर 3 हज़ार रुपये की गई है। 

उन्होंने एकल नारियों के लिए भी विशेष प्रावधान करने की मांग उठाई, ताकि उनका जीवन और अधिक सुरक्षित बन सके। बजट में पात्र लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के प्रावधान का स्वागत किया और कहा कि इससे महिलाओं, युवाओं और किसानों को राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, जिससे घरों में पशुपालन करने वाली महिलाओं और छोटे किसानों को भी फायदा होगा। कमलेश ठाकुर ने कहा कि बजट में खेती-बाड़ी के लिए अलग प्रावधान किए गए हैं और अदरक, दूध तथा हल्दी के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ मिलेगा। 

सरकार की बाड़बंदी योजना का भी स्वागत किया और कहा कि इससे लोग अपनी बंजर जमीन पर दोबारा खेती करने लगे हैं। अनाथ बच्चों के लिए सरकार की “चिल्ड्रन ऑफ स्टेट” पहल की भी सराहना की और कहा कि इससे ऐसे बच्चों को सुरक्षा और सहारा मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी कमलेश ठाकुर के बजट पर दिए गए पहले भाषण की सराहना की और उनके विचारों की प्रशंसा करते हुए इसे सकारात्मक और विषय आधारित बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow