सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए जेसीओ चंद्र प्रकश , सैकड़ों नम आँखों ने दी अंतिम विदाई
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रेहलू पंचायत का नागनी गांव आज उस समय गहरे शोक में डूब गया , जब असम राइफल्स में तैनात जेसीओ चंद्र प्रकाश का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पहुंचा। भारत माता की जय और चंद्र प्रकाश अमर रहे के नारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। असम के सिलचर में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए तीन दिन पूर्व चंद्र प्रकाश का अचानक निधन हो गया था।
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 07-03-2026
What's Your Reaction?



