पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज तारा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Jun 13, 2026 - 19:47
 0  5
पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

यंगवार्ता न्यूज शिमला, 13 जून, 2026 : 


 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज तारा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मंदिर दर्शन के उपरांत नड्डा वन विहार ग्राम पंचायत शोघी पहुंचे, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कुल 10 पौधे लगाए गए। नड्डा ने स्वयं चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मानवता और प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा और हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर व्यापक जनजागरण हुआ है तथा इसी दिशा में समाज की सक्रिय भागीदारी से हरित क्रांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow