हिमाचल में पहली बार पंचायत चुनाव में 31214 सीटों पर होगा मुकाबला , एक साथ 3,758 पंचायतों में होगा चुनाव
हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में नया इतिहास बनने जा रहा है। प्रदेश की राजनीति में यह इतिहास एक नये दौर की गाथा लिखेगा। राज्य में नई पंचायतों के गठन के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है और गांव की सरकार चुनने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पंचायत सदस्य से लेकर जिला परिषद तक कुल 31214 सीटों पर चुनावी शंखनाद होगा जहां हजारों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे।
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 24-04-2026
हिमाचल प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में नया इतिहास बनने जा रहा है। प्रदेश की राजनीति में यह इतिहास एक नये दौर की गाथा लिखेगा। राज्य में नई पंचायतों के गठन के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है और गांव की सरकार चुनने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पंचायत सदस्य से लेकर जिला परिषद तक कुल 31214 सीटों पर चुनावी शंखनाद होगा जहां हजारों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 लागू होने के बाद यह पहला अवसर होगा, जब पंचायती राज संस्थाओं के लिए इतनी बड़ी संख्या में सीटों पर चुनावी महासंग्राम देखने को मिलेगा। नई पंचायतों के गठन ने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
What's Your Reaction?


