हिमाचल में पहली वार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का धर्मशाला में होगा आयोजन 

हिमाचल में पहली वार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है। महाराजा संसार चंद म्यूजियम एवं पैनोरमा एडिशंस की ओर से अपनी तरह के इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा

Oct 2, 2025 - 15:16
 0  39
हिमाचल में पहली वार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का धर्मशाला में होगा आयोजन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     02-10-2025

हिमाचल में पहली वार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है। महाराजा संसार चंद म्यूजियम एवं पैनोरमा एडिशंस की ओर से अपनी तरह के इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के कल्चर व इतिहास को संजोने से लेकर तमाम सारे मासलों को जोड़ा जाएगा। 

प्रदेश का यह बड़ा एवं प्रमुख आयोजन पांच अक्तूबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में होगा, जिसमें स्पेन के प्रसिद्ध कलाकार सोल पेरोडी और फ्रेंक सनत्यूस्ते अपनी जादुई आवाज में प्रस्तुति देंगे। इस प्रमकुख आयोजन की घोषणा महाराजा संसार चंद म्यूजियम के संचालक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की।

यह कंसर्ट महाराजा संसार चंद म्यूजियम कांगड़ा और पेनोरमा एडिशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा। ऐश्वर्य कटोच ने बताया कि कांगड़ा में एक आधुनिक म्यूजियम की स्थापना की गई है, जो क्षेत्र की कला, इतिहास और संस्कृति को समर्पित है। 

यही नहीं, लंबागांव में आयोजित कांगड़ी धाम जैसे भव्य आयोजनों से भी स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश की गई है। कांगड़ा की विश्वप्रसिद्ध चित्रकला और पारंपरिक व्यंजन भी इस सांस्कृतिक अभियान का अहम हिस्सा हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल व देश की संस्कृति व इतिहास को भी आगे लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow