भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा,300 से ज्यादा देवी-देवता करेंगे शिरकत  

आपदा के 24 दिन बाद वीरवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवताओं के महाकुंभ के रूप में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने जा रहा है। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ शुरू होने वाले रहे इस उत्सव में करीब 300 से ज्यादा देवी-देवता शिरकत करेंगे

Oct 2, 2025 - 15:12
Oct 2, 2025 - 15:40
 0  40
भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा,300 से ज्यादा देवी-देवता करेंगे शिरकत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     02-10-2025

आपदा के 24 दिन बाद वीरवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवताओं के महाकुंभ के रूप में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने जा रहा है। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ शुरू होने वाले रहे इस उत्सव में करीब 300 से ज्यादा देवी-देवता शिरकत करेंगे। इनमें से बुधवार देर शाम तक 200 से अधिक देवी-देवता ढालपुर में अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो चुके हैं। 

इस बार दशहरा उत्सव समिति ने 332 देवी-देवताओं को न्योता दिया है। भगवान रघुनाथ के सम्मान में दशहरा पर्व 365 वर्षों यानी 1660 ईसवी से मनाया जा रहा है। इसे देवताओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, जहां स्थानीय परंपरा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
बुधवार को सांय 4:30 बजे रथ मैदान से भगवान रघुनाथ की रथयात्रा से महाकुंभ शुरू होगा और पूरा ढालपुर देवलोक में तब्दील होगा। इससे पहले 2 बजे 

भगवान रघुनाथ पुलिस के कड़े पहरे के बीच पालकी में सवार होकर अपने देवालय से ढालपुर रवाना होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे और भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में जाकर आशीर्वाद लेंगे। सबसे दूर आनी-निरमंड क्षेत्र से 16 देवी-देवता 150 से 200 किलोमीटर की दूरी से उत्सव में शामिल होने कुल्लू पहुंचे हैं। 

वहीं, माता हिडिंबा भी पूरे लाव-लश्कर के साथ रामशिला और बिजली महादेव होते हुए सुल्तानपुर पहुंच गई हैं। दशहरा उत्सव के अध्यक्ष एवं वियायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow