उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 फरवरी से सिरमौर प्रवास पर , यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का करेंगे उदघाटन

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 फरवरी से 6 फरवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है

Feb 3, 2024 - 18:17
Feb 3, 2024 - 18:20
 0  15
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 फरवरी से सिरमौर प्रवास पर , यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का करेंगे उदघाटन
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-02-2024
उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 फरवरी से 6 फरवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है। 
 
उद्योग मंत्री 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे पांवटा साहिब में गुरुद्वारा साहिब के समीप यमुना रिवर फ्रंट नेचर पार्क का उदघाटन करेंगे। हर्षवर्धन चौहान 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे पच्छाद क्षेत्र के नारग स्थित सब तहसील परिसर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow