आपदा में मोदी ने थामा हिमाचल का हाथ , 16,206 घरों समेत मंजूर की 2700 किमी. सड़कें , कांग्रेस ने किया भाई-भतीजावाद : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय  सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के समय हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को बहुत क़रीब से देखा। आपदा में देवभूमि की चिंता छोड़, कांग्रेस सरकार अपनी ओछी राजनीति के चलते बंदरबांट में उलझी रही

May 22, 2024 - 19:28
May 22, 2024 - 19:53
 0  12
आपदा में मोदी ने थामा हिमाचल का हाथ , 16,206 घरों समेत मंजूर की 2700 किमी. सड़कें , कांग्रेस ने किया भाई-भतीजावाद : अनुराग ठाकुर
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  22-05-2024

केंद्रीय  सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के समय हिमाचल प्रदेश ने कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन को बहुत क़रीब से देखा। आपदा में देवभूमि की चिंता छोड़, कांग्रेस सरकार अपनी ओछी राजनीति के चलते बंदरबांट में उलझी रही। हिमाचल के प्रति विशेष प्रेम ने हिमाचल वासियों को दशकों के सबसे भयावह आपदा से न सिर्फ बचाया बल्कि उनका पुनर्वास भी सुनिश्चित किया, ₹1762 करोड़ की फौरी मदद भी की लेकिन कांग्रेसी नेता हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहे। आपदा में मैंने 16,206 घरों समेत 2700 किमी. सड़कें केंद्र से मंज़ूर मंज़ूर कराईं, कांग्रेसी नेता बताएं जब मोदी केंद्र से हिमाचल के लिए सहायता पर सहायता भेज रहे थे तो पूरी प्रदेश सरकार उस समय क्या कर रही थी? अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले साल देवभूमि हिमाचल प्रकृति का रौद्र रूप के साथ साथ कांग्रेस का निकम्मापन भी देखा। 
इतनी भयावह थी कि हिमाचल के प्रत्येक जिले में इसका असर हुआ जिसके परिणामस्वरूप हममें से कई लोगों को अपने परिजन खोने का दंश झेलना पड़ा। आपदा की ऐसी मुश्किल घड़ी में भी कांग्रेसी नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और प्रदेश को सिसकने के लिए छोड़ दिया। वो तो भला हो मोदी का जिन्होंने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना और हिमाचल के लिये फ़ौरी तौर पर ₹1762 करोड़ दिये। मगर कांग्रेस केंद्र से मिली मदद में। ही बंदरबांट और भाई भतीजावाद में ही लगी रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी नेता यदि भूल गए हों तो उन्हें फिर से याद दिलाना चाहूंगा कि कि हिमाचल में आपदा के दौरान मैं 3 बार केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ने मिलकर प्रदेश के लिए 16,206 हज़ार घर आवास योजना के अन्तर्गत व 2373 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2700 किमी. की सड़कें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मंजूर करवाईं। 
जहां तक पैसों की बात है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने पहले दो किस्तों में ₹180 - 180 करोड़ दिए, फिर केवल सड़कों की मरम्मती के लिए लगभग ₹400 करोड़ दिए। इसके बाद फिर अलग से ₹189 करोड़ भेजे। 20 अगस्त को फिर ₹200 करोड़ और 12 दिसंबर को लगभग ₹633 करोड़ भेजे, यानी कुल मिलाकर ₹1782 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के लिये भेजी गई। केंद्र की ओर से महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार को जुलाई से अब तक लगभग 434 करोड़ रुपये दिये गये हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि भाजपा राज में हुए 'स्वा चैनलाइजेशन' से आपदा में बड़ा खतरा टल गया था। स्वा नदी को कभी 'रिवर ऑफ सॉरो' कहा जाता था। 
यहां बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होता था। 1988 में कई पुल बह गए थे। नदी बारिश और बाढ़ आने पर दोनों ओर कई किलोमीटर तक फैली जाती थी। मगर इस बार पुल ठीक है। इस चैनलाइजेशन के कारण जान- माल की भी बचत हुई और जमीनों के दाम भी बढ़े। आपदा में जब भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता समाज सेवा में अपना सर्वत्र न्योछावर कर रहा था तब कांग्रेस के लोग ओछी राजनीति में व्यस्त थे। हिमाचली जनता यह कभी नहीं भूलेगी की जब लोगों को राहत पहुंचाने की जरूरत थी तब राज्य सरकार ने वैट में ₹3 की बढ़ोतरी की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow