हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देती रही कांग्रेस , मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ गरीबी हटाओ का नारा लगाती है और गरीबों कोई भूल जाती है। गरीबी मिटाने के लिए जी-जान से काम करते हैं नरेन्द्र मोदी। जब से उन्हें सेवा का मौका मिला है तब से उन्होंने देश की 25 करोड़ की आबादी को गरीबी से बाहर निकाला है। समाज के वंचित वर्गों के लिए उन्होंने कितना काम किया है उतना आज तक की सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया है। आज लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है

Apr 9, 2024 - 19:19
Apr 9, 2024 - 19:27
 0  5
हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देती रही कांग्रेस , मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला : जयराम ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 09-04-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ़ गरीबी हटाओ का नारा लगाती है और गरीबों कोई भूल जाती है। गरीबी मिटाने के लिए जी-जान से काम करते हैं नरेन्द्र मोदी। जब से उन्हें सेवा का मौका मिला है तब से उन्होंने देश की 25 करोड़ की आबादी को गरीबी से बाहर निकाला है। समाज के वंचित वर्गों के लिए उन्होंने कितना काम किया है उतना आज तक की सरकारों ने मिलकर भी नहीं किया है। आज लाखों करोड़ की योजनाएं और उसके लाभार्थी तो मोदी के कार्यकाल की शुरुआत भर है। आने वाले समय में चीजें बहुत बेहतर होंगी। इस बात की गारंटी नरेन्द्र मोदी ने स्वयं दी है। प्रधानमंत्री ने ख़ुद कही है कि मोदी 3.0 में पूरी पिक्चर दिखेगी। आज भारत की विकास दर चीन से भी आगे निकल गई है। यह मोदी मैजिक है। 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कहा कि 25 करोड़ से बड़ी आबादी को गरीबी की रेखा से बाहर निकालना आसान काम नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री कभी आसान लक्ष्य नहीं तय करते हैं। उनके द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किए गए जनहित के कार्यों का लाभ हर देशवासी मिल रहा है। आज कोई भी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से अछूता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले ही नरेन्द्र मोदी ने अपने लक्ष्य निर्धारित कर दिये थे कि आने वाले कार्यकाल में भारत को तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल करेंगे और आजादी के सौ वर्ष पूरे होने के पहले ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। 

 

दूसरी तरह कांग्रेस और इंडी गठबंधन का क्या लक्ष्य है? हर हाल में नरेंद्र मोदी को रोकना। नरेन्द्र मोदी को रोकने का क्या मतलब है? भारत के विकास को रोकना, भारत की बढ़ती आर्थिक, सामाजिक, सामरिक शक्ति को रोकना। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ़ किसान सम्मान निधि की बात करें तो इस योजना के 12 करोड़ से ज़्यादा लाभार्थी परिवार हैं और इस योजना पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि किसानों को दी जा चुकी है। आयुष्मान योजना के द्वारा ही देश की 60 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कवरेज मिली है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। 

 

2 करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ मातृशक्ति को लखपति दीदी बनाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। चार करोड़ परिवारों को घर बिना किसी भ्रष्टाचार के  मोदी सरकार के दृष्टिकोण की वजह से संभव हो पाया है। 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है। इसलिए देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow