हिमाचल में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई टेंपो ट्रेवलर, चार पर्यटकों की मौत, 17 घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत

Apr 5, 2026 - 11:46
Apr 5, 2026 - 12:13
 0  63
हिमाचल में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई टेंपो ट्रेवलर, चार पर्यटकों की मौत, 17 घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     05-04-2026

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के पास जलोड़ा में टैंपो ट्रैवलर (डीएल 1वीसी-4958) खाई में लुढ़क गई। बीती देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल और दो लापता हैं। वाहन में करीब 23 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व बंजार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। शनिवार को दिल्ली के पर्यटक जलोड़ी जोत से लौट रहे थे। मौसम प्रतिकूल होने व सड़क पर फिसलन के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। 

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसा कैसे पेश आया इसके कारणों की जांच की जाएगी।

घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत के अनुसार बडे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इस रेस्क्यू अभियान में आस पास के लोगों ने भी भूमिका निभाई। घायलों में अनुपमा, क्रियान, करण, फिजा, आयुषी, लियाकत, अनुराग, अर्नव, मोहित, शशि, अमित, निकिता, दीनू, अलसी और दीपाली और एक का नाम पता नहीं चला है।

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी का उपचार चल रहा है। बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow