हिमाचल की शक्तिपीठों का होगा कायाकल्प , सरकार तैयार रही प्लान, मंदिरों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा : अग्निहोत्री 

देश के बड़े मंदिरों की तरह हिमाचल के मंदिरों की भी कायाकल्प होगी। बसों के माध्यम से सभी तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। ये शब्द उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहे। अग्निहोत्री माता श्री नयना देवी के दरबार पहुंचे तथा श्रावण मेला के पावन उपलक्ष पर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया

Aug 19, 2023 - 17:45
Aug 19, 2023 - 17:47
 0  11
हिमाचल की शक्तिपीठों का होगा कायाकल्प , सरकार तैयार रही प्लान, मंदिरों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा : अग्निहोत्री 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  19-08-2023

देश के बड़े मंदिरों की तरह हिमाचल के मंदिरों की भी कायाकल्प होगी। बसों के माध्यम से सभी तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। ये शब्द उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहे। अग्निहोत्री माता श्री नयना देवी के दरबार पहुंचे तथा श्रावण मेला के पावन उपलक्ष पर माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर न्यास की तरफ से श्री नयना देवी में हॉस्पिटल के निर्माण के लिए मुकेश अग्निहोत्री को पांच करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा गया। 
इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर भी मौजूद थे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों के लिए वह एक प्लान तैयार करने में लगे हैं, जिसके तहत श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी में उनके निर्णयों का विरोध करने की कोशिश कुछ विरोधियों ने की, लेकिन वह माता पर विश्वास रखते हैं और माता रानी सब जानती है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े मंदिरों की तरह हिमाचल के मंदिरों की भी कायाकल्प होगी। 
बसों के माध्यम से सभी तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा। रामलाल ठाकुर ने कहा कि श्री नयना देवी की ऊंची पहाड़ी डेंजर जोन पर है और यहां पर बड़ी-बड़ी कंस्ट्रक्शन बिल्कुल बंद होनी चाहिए। श्री नयना देवी में लगातार बरसात के कारण नुकसान हो रहा है और यह पूरी पहाड़ी कोलांवाला टोबा तक पानी की उचित निकासी न होने के कारण खोखली हो गई है। 
जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि नयना देवी में बन रहे सिविल अस्पताल के निर्माण से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय जनता को भी लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जब 2008 में की घटना घटी थी उसमें चिकित्सा सुविधाओं की बात उठी थी उसी के तहत यह बड़ा हॉस्पिटल यहां बनाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow