कंगना रनौत की बढ़ती लोकप्रियता और पूरे प्रदेश में अपनी हार को देख बौखला गए कांग्रेस पार्टी के नेता : आश्रय शर्मा 

भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत की बढ़ती लोकप्रियता और पूरे प्रदेश में अपनी हार को देख कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और लगातार प्रदेश को देश दुनिया के पटल पर शर्मशार करने वाले बयान देने में लगे

May 23, 2024 - 15:50
May 23, 2024 - 17:22
 0  9
कंगना रनौत की बढ़ती लोकप्रियता और पूरे प्रदेश में अपनी हार को देख बौखला गए कांग्रेस पार्टी के नेता : आश्रय शर्मा 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    23-05-2024

भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत की बढ़ती लोकप्रियता और पूरे प्रदेश में अपनी हार को देख कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और लगातार प्रदेश को देश दुनिया के पटल पर शर्मशार करने वाले बयान देने में लगे हुए हैं। 

यह जवाबी जुबानी हमला पूर्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे व भाजपा कार्यकर्ता आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर किया। 

मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने कंगना को अपवित्र कहने की बात की और मंदिरों को भी साफ करने का बयान दिया।

आश्रय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नहीं विक्रमादित्य की सोच ही दूषित है जिसके कारण ही वह इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी हार होती देख बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा आज विक्रमादित्य केवल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होने वाले।

आश्रय ने बताया कि वहां की जनता से भावनात्मक तौर पर विक्रमादित्य सिंह ने वोट लिए मंत्री बने लेकिन काम कोई नहीं करवा पाए। अब सांसद के चुनाव में आ गए हैं और रामपुर के लोगों से फिर से राजा होने की दुहाई दे कर लोकसभा के वोट मांग रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow