भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता विश्व कप, तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के घर में जश्न का माहौल

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए

Nov 3, 2025 - 13:44
Nov 3, 2025 - 14:47
 0  28
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता विश्व कप, तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर के घर में जश्न का माहौल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला   03-11-2025

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। 

महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल प्रदेश की बेटी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने भी शानदार प्रदेश किया है। विश्व कप जीतने पर रेणुका ठाकुर के घर में जश्न का माहौल है और परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

रेणुका सिंह ठाकुर ने विश्व कप में 6 मैच खेले हैं जिनमें रेणुका ने 3 विकेट लिए ।रेणुका सिंह ने 5 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, 19 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड, 23 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड, 26 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस बांग्लादेश और 30 अक्टूबर को इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल) मैच खेला और कल दक्षिण अफ्रीका के साथ फाइनल मैच खेला। 

विश्व कप के फाइनल मैच रेणुका के घर जश्न का माहौल दिखा। परिवार ने गांवों वालों के साथ पूरे मैच का लुत्फ उठाया। रेणुका सिंह शिमला जिले के रोहड़ू तहसील की ग्राम पंचायत पारसा की रहने वाली हैं। पूरा गांव इन दिनों अपनी बेटी रेणुका सिंह पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। 

रेणुका की मां सुनीता ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा, "मेरी बेटी ने मुझे स्वर्ग में पहुंचा दिया है देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।टीम की जीत की खुशी में पूरे गांव में भोजन का आयोजन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow