प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रश्न ही नहीं, बल्कि उन्हें लिखने का तरीका भी बताएगा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रश्न ही नहीं, बल्कि उन्हें लिखने का तरीका भी बताएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जारी किए गए कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्न बैंक में उपलब्ध करवाई

Nov 18, 2025 - 12:57
Nov 18, 2025 - 13:00
 0  60
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रश्न ही नहीं, बल्कि उन्हें लिखने का तरीका भी बताएगा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    18-11-2025

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रश्न ही नहीं, बल्कि उन्हें लिखने का तरीका भी बताएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जारी किए गए कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्न बैंक में उपलब्ध करवाई है। 

पहले चरण में 10वीं के 5 और 12वीं कक्षा के 14 विषयों के प्रश्नों का बैंक उपलब्ध करवाया गया है। इसमें अध्याय के आधार पर पूछे जाने वाले प्रश्नों और उनके समाधानों को बताया गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्न बैंक को तैयार किया है।

बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए इन प्रश्न बैंकों में शिक्षा बोर्ड ने पहले चरण में 10वीं कक्षा के सोशल साइंस, साइंस, गणित, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के प्रश्न बैंक तैयार किए गए हैं। वहीं 12वीं कक्षा के अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी, कैमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विषयों को शामिल किया गया है।

बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए गए इस प्रश्न बैंक में विद्यार्थियों को बताया गया है कि किस प्रश्न का कितना उत्तर लिखने पर उन्हें कितने अंक मिलेंगे। प्रश्न बैंक में उदाहरण के साथ बताया गया है कि दो-तीन और पांच अंक के प्रश्न का उत्तर किस आधार पर लिखें कि उन्हें अंक प्राप्त हो सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow