पांवटा साहिब : अवैध खैर की लकड़ी का बड़ा जखीरा बरामद, जाँच में जुटा वन विभाग

पांवटा साहिब के राजपुरा के बिकोली में एक प्राइवेट डिपो से बड़ी तादाद में खैर कटान का मामला सामने आया है इस डिपो में तकरीबन दो पिकअप यानी लाखों रुपए से भी ज्यादा की खैर की लकड़ी बरामद

Feb 22, 2024 - 15:49
Feb 22, 2024 - 16:13
 0  11
पांवटा साहिब : अवैध खैर की लकड़ी का बड़ा जखीरा बरामद, जाँच में जुटा वन विभाग

यंगवार्ता न्यूज़ - पावंटा साहिब     22-02-2024

पांवटा साहिब के राजपुरा के बिकोली में एक प्राइवेट डिपो से बड़ी तादाद में खैर कटान का मामला सामने आया है इस डिपो में तकरीबन दो पिकअप यानी लाखों रुपए से भी ज्यादा की खैर की लकड़ी बरामद की गई है। 

वहीं राजपुरा पंचायत प्रधान ने मीडिया को बताया की अभी तक इस लकड़ी के कागज आरोपी व्यक्ति पेश नहीं कर पाया है,वहीं कुल लकड़ी की मात्रा 205 नग है।आरोप लग रहे हैं कि भाजपा नेता के डिपो से मिली लकड़ी रिजर्व फॉरेस्ट से काटी गई है। 

बता दें कि रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कटान की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इससे पहले भाजपा सरकार में संरक्षित इस नेता को अधिकारी भी हाथ डालते डर रहे थे।पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज राज अस्वस्थ है और मीडिया को जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow