केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्रों का दबदबा 

प्राथमिक पाठशाला ददाहू में छा़त्र-छात्राओं की केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में पारस ने 200 मीटर दौड में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Sep 20, 2023 - 17:54
 0  15
केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्रों का दबदबा 

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुकाजी  20-09-2023
प्राथमिक पाठशाला ददाहू में छा़त्र-छात्राओं की केन्द्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में पारस ने 200 मीटर दौड में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य पोछटा ने 200 मीटर दौड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में काव्यांश ने प्रथम स्थान जबकि लम्बी कूद में परीक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
इसी वर्ग में शाॅटपुट में पारस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लडकियों के वर्ग में अमान्या ने 200 मीटर दौड में प्रथम स्थान , 100 मीटर और 1500 मीटर दौड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि वैभवी ने 200 मीटर में द्वितीय स्थान और शाॅटपुट में प्रथम स्थान के अलावा लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और खो -खो के छात्रा वर्ग में स्कूल की छात्राएं रनर अप रही। इसके अलावा छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ट एथलेटिक्स का खिताब डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्रों के नाम रहा रहा।
 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दृश्या गोयल ने भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की छात्रा अमान्या ने एकल गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान में डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के छात्र व छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक व लोकनृत्य प्रतियोगिता में छात्र व छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के प्रधानाचार्य धनेन्दर गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छा़त्र-छात्राओं ने कुल 12 ट्राफियों पर कब्जा किया। उन्होएँ इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों और समस्त स्टाॅफ को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय स्कूल प्रशासन , विद्यार्थियों , अभिभावकों और विद्यालय के समस्त स्टाॅफ को दिया है। 
                                                                    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow