एक लाख युवाओं को नोकरी देना तो दूर , सरकार ने छीने रोजगार , 25 को विधानसभा का घेराव करेगी भाजयुमों : विनय छींटा

 प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनय छींटा ने कहा क़ी भाजपा हिमाचल के नेतृत्व में 25 सितंबर क़ो विधानसभा का घेरॉव करेगी।  छींटा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सता में आने से पहले युवावो से प्रतिवर्ष एक लाख नए रोज़गार देने का वायदा किया था। साथ ही लंबित पड़ी भर्तियों का तत्काल निपटारा करने की बात कही थी , लेकिन एक वर्ष पूर्ण होने को है हिमाचल प्रदेश के अंदर एक भी नवीन रोज़गार यह सरकार नही दे पाई

Sep 20, 2023 - 17:58
Sep 20, 2023 - 18:13
 0  29
एक लाख युवाओं को नोकरी देना तो दूर , सरकार ने छीने रोजगार , 25 को विधानसभा का घेराव करेगी भाजयुमों : विनय छींटा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-09-2023
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनय छींटा ने कहा क़ी भाजपा हिमाचल के नेतृत्व में 25 सितंबर क़ो विधानसभा का घेरॉव करेगी।  छींटा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सता में आने से पहले युवावो से प्रतिवर्ष एक लाख नए रोज़गार देने का वायदा किया था। साथ ही लंबित पड़ी भर्तियों का तत्काल निपटारा करने की बात कही थी , लेकिन एक वर्ष पूर्ण होने को है हिमाचल प्रदेश के अंदर एक भी नवीन रोज़गार यह सरकार नही दे पाई। 
बल्कि अनेको युवावो का रोज़गार छीना गया है। आज प्रदेश का युवा आपने भविष्य क़ी चिन्ता में डूबा है। प्रदेश का युवा आज इस सरकार से हताश और निराश है। युवा इस सरकार से उम्मीद लगभग छोड़ चुके है। मज़बूत लोकतांत्रिक भूमिका निभाने वाली भाजपा युवा वर्ग से जुड़े मुद्दे जिसमें रोज़गार , लम्बित पड़ी भर्ती क़ो पूर्ण करवाने के अलावा अनेको विभाग एसे है जहां दशकों से भर्ती तय नही हुई है। 
ड्रॉइंग मास्टर का मुद्दा लम्बे समय से पड़ा हुआ है , शारीरिक शिक्षकों का मुद्दा भी लम्बे समय से ठंडे में है। प्रदेश में अनेको विधालय शिक्षकों क़ी कमी के कारण ख़ाली है जिसमें टीजीटी , पीजीटी के साथ साथ जेबीटी अध्यापकों क़ी नियुक्ति क़ी कमियाँ प्रदेश का लगभग हर विधालय झेल रहा है। 
प्रदेश का युवा वर्ग अपनी उम्र खो रहा है। प्रदेश में बेरोज़गारी क़ी दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रदेश के युवाओं के भविष्य क़ी चिंता क़ो देखक़र भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों युवाओं क़ी आवाज़ बनकर भाजपा युवा मोर्चा 25 क़ो प्रदेश विधानसभा क़ो घेरेंगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow