सड़कें बदहाल , किसान मंडियों तक कैसे पहुंचाएं अपने उत्पाद : राकेश गर्ग

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है , जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

Jul 28, 2023 - 20:31
 0  15
सड़कें बदहाल , किसान मंडियों तक कैसे पहुंचाएं अपने उत्पाद : राकेश गर्ग


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-07-2023

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है , जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में दर्जनों सड़के अभी भी बंद पड़ी है और जिस स्तर पर सड़क बहाली की कोशिश होनी चाहिए कि वह नहीं हो रही है।
 
 
 जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़के के बंद होने से खासकर किसान वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।  किसान नकदी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं , जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 
 
 राकेश गर्ग ने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन में पेयजल योजनाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है , जिसके चलते शहर में पानी की नियमित तौर पर सप्लाई नहीं हो पा रही है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
 
उन्होंने कहा कि बरसात से पूर्व जो तैयारियां प्रशासन को करनी चाहिए थी वह तैयारियां प्रशासन की और नहीं की गई थी। अब लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow