लोकतंत्र भारत की आत्मा , ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया और कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है व यहां संवैधानिक जड़ें बहुत गहरी हैं, और यही भारत की प्रगति का आधार है। इस कार्यक्रम को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। जहाँ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला , डॉ. तुलिया एक्सन , इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की माननीय प्रेसिडेंट , डॉ. क्रिस्टोफर कलिला , कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन ( CPA ) के माननीय चेयरपर्सन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कई केंद्रीय मंत्री व विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन एवं सांसद  विशेष रूप से उपस्थित रहे

Jan 15, 2026 - 19:37
Jan 15, 2026 - 20:05
 0  10
लोकतंत्र भारत की आत्मा , ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  15-01-2026
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया और कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है व यहां संवैधानिक जड़ें बहुत गहरी हैं, और यही भारत की प्रगति का आधार है। इस कार्यक्रम को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। जहाँ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला , डॉ. तुलिया एक्सन , इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) की माननीय प्रेसिडेंट , डॉ. क्रिस्टोफर कलिला , कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन ( CPA ) के माननीय चेयरपर्सन, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह कई केंद्रीय मंत्री व विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन एवं सांसद  विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास के सभी मानकों पर खरा उतरते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने लोकतंत्र में आस्था रखते हुए पूरे संवैधानिक तौर तरीकों से जनकल्याण के कार्य को आगे बढ़ाया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है मगर राहुल गांधी जैसे लोग अपनी ओछी राजनीति के चलते सदा भारत के लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करते हैं। भारत के चुनाव आयोग के कार्यों की दुनिया भर में प्रशंसा होती है। मगर राहुल जी अपने राजनीतिक लाभ के लिए चुनाव आयोग को भी कटघरे में ठहराने से बाज नहीं आते। आज इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम से लोकसभा व राज्यसभा दोनों के ही नेता प्रतिपक्ष का अनुपस्थित रहना उनकी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 
मोदी सरकार के पिछले एक दशक के कार्यकाल में भारत कई बड़े वैश्विक आयोजनों का केंद्र बना। यह गर्व का विषय है कि भारत इस बार कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) , 2026 का आयोजन कर रहा है। संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में 42 कॉमनवेल्थ देशों के 61 स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारी, साथ ही चार सेमी-ऑटोनॉमस संसदों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जो CSPOC के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। 
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस में कॉन्फ्रेंस में प्रमुख समकालीन संसदीय मुद्दों पर जैसे स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की बदलती भूमिका , संसदीय कामकाज में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उपाय पर चर्चा की जाएगी। जिनका मकसद लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करना और विधायी प्रथाओं का आधुनिकीकरण करना है। भारत हर वैश्विक मंच पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है और अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow