HRTC चालकों परिचालकों की उप मुख्यमंत्री से वार्ता, लगभग सभी मांगों पर बनी सहमति

1 अगस्त से आठ घंटे ड्यूटी करने कर फैंसले को HRTC चालकों परिचालकों ने वापिस ले लिया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से बीते शाम हुई लंबित मांगों को लेकर वार्ता के बाद चालक परिचालक यूनियन यह निर्णय लिया

Jul 30, 2025 - 16:25
 0  30
HRTC चालकों परिचालकों की उप मुख्यमंत्री से वार्ता, लगभग सभी मांगों पर बनी सहमति
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-07-2025

1 अगस्त से आठ घंटे ड्यूटी करने कर फैंसले को HRTC चालकों परिचालकों ने वापिस ले लिया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से बीते शाम हुई लंबित मांगों को लेकर वार्ता के बाद चालक परिचालक यूनियन यह निर्णय लिया है। 

वार्ता में HRTC चालक परिचालकों के दो महीने के नाइट ओवर टाइम की अदायगी, पहली तारीख को सैलरी, चालक को वरिष्ठ चालक की पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी है।

चालक परिचालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ HRTC चालक परिचालक यूनियन की सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई है जिसमें लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी है। 

उप मुख्यमंत्री ने पहली तारीख को सैलरी देने की मांग को माना है। इसके अलावा 202 वरिष्ठ चालक के पद नाम, छह महीने का चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता, नई वर्दी के पैसे सहित सभी वित्तीय देनदारियों को दो से तीन महीने में देने का आश्वासन मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow