अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का मास्टर स्ट्रोक जारी, NDPS एक्ट के तहत 81 आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का मास्टर स्ट्रोक जारी है। इस साल की अगर बात करें तो अब तक पुलिस ने अवैध नशे का कारोबार कर मोटी चांदी कूटते हुए समाज को खोखला कर रहे बड़े 88 सरगनाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया

Jul 20, 2024 - 15:47
 0  13
अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का मास्टर स्ट्रोक जारी, NDPS एक्ट के तहत 81 आरोपी गिरफ्तार

लगातार कार्रवाई से नशे के बड़े कारोबारियों में मचा हड़कंप  

पुलिस ने हिमाचल व अन्य राज्यों समेत विदेशी तस्कर भी दबोचे

नशा तस्करों से 28 लाख से ज्यादा नगदी व सोने के।गहने भी किए बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     20-07-2024

सिरमौर में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का मास्टर स्ट्रोक जारी है। इस साल की अगर बात करें तो अब तक पुलिस ने अवैध नशे का कारोबार कर मोटी चांदी कूटते हुए समाज को खोखला कर रहे बड़े 88 सरगनाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अहम बात यह है कि इन सरगनाओं में हिमाचल एवं बाहरी राज्यों समेत विदेशी नशा तस्कर भी शामिल हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशे के बड़े कारोबारियों में हड़कंप भी मचा है। 

मीडिया से रूबरू हुए जिला के ASP योगेश रोल्टा ने बताया कि सिरमौर में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत इस साल अभी तक 51 मामले दर्ज किए जिनमें 81 आारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से 63 आरोपी हिमाचल, 16 बाहरी राज्यों समेत 2 आरोपी विदेशी भी शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामलों में करीब 28.40 लाख नगद, सोने की 3.50 लाख रूपये के करीब की चेन व अंगुठी आदि भी बरामद की है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस साल 8.7 किलोग्राम चरस, 300 ग्राम हेरोईन, 7.5 किलोग्राम भूक्की,  15.5 किलोग्राम पपीहस्क स्ट्रा, 38 किलो अफीम, 5 किलो गांजा समेत, अफीम के पौधे 5591 एवं नशे की दवाएं 4391 बरामद की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow