कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न 

जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक युवा कांग्रेस नाहन की बैठक नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आमिर खान की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुई

May 10, 2024 - 22:16
 0  17
कांग्रेस भवन नाहन में युवा कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-05-2024

जिला मुख्यालय नाहन स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक युवा कांग्रेस नाहन की बैठक नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आमिर खान की अध्यक्ष्ता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को बढ़त दिलाने को लेकररणनीति तैयार की गई। 

बैठक में विशेष कर नारी  योजना और युवा विकास योजना पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें युवाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रभारी आमिर खान ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा डेढ़ वर्ष के छोटे से कार्यकाल में किए गए जनहितैषी  कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

इसके साथ-साथ केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी आम जनमानस के साथ सांझा किया जाएगा ताकि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल निराशाजनक रहा है कश्यप इन पांच वर्षों में शिमला संसदीय क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाए जो की क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्य की बात है।

बैठक में राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस और उत्तराखंड के प्रभारी शिवि  चौहान, जिला अध्यक्ष रिशिपाल, गौतम चौहान विशाल आदि  समेत करीब तीन दर्जन युवाओं ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow