हिमालयन कॉलेज की छात्रा नेहा देवी को आईटी फेस्ट में पाया दूसरा स्थान

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ में इंटर कॉलेज आईटी फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया

Oct 7, 2023 - 13:02
 0  9
हिमालयन कॉलेज की छात्रा नेहा देवी को आईटी फेस्ट में पाया दूसरा स्थान

यंगवार्ता न्यूज़ - कालाअंब   07-10-2023

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नारायणगढ़ में इंटर कॉलेज आईटी फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आईटी फेस्ट में क्विज़, आईटी आधारित रंगोली, पीपीटी, कोड मंथन आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं थीं।

“टेकसृष्टि'' कार्यक्रम एक प्रभावशाली मंच है। जिसमें युवा दिमागों को अनुसंधान और नवाचार के प्रति शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक और औद्योगिक आकांक्षाओं दोनों के प्रति दृढ़ता प्रदान करना था। 

शायना और परमप्रीत ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया , नेहा देवी ने पीपीटी प्रतियोगिता में भाग लिया और इशिका, नेहा, ज्योति, अक्षिता ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और जसमीत, अलका, हरमनदीप, ईशा ने आईटी आधारित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। 

जिसमें नेहा देवी को पी पी टी प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान मिला एचजीपीआई के अध्यक्ष रजनीश बंसल और उपाध्यक्ष विकास बंसल ने छात्रों की उपलब्धि पर उनकी सराहना की और उनका मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow