आंजभोज जॉन की बैठक राजपुर में जॉन अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में संपन्न 

आंजभोज जॉन की मीटिंग राजपुर में जॉन अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण हुई। इस मौके विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे

Jan 5, 2024 - 18:54
 0  8
आंजभोज जॉन की बैठक राजपुर में जॉन अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में संपन्न 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     05-01-2024

आंजभोज जॉन की मीटिंग राजपुर में जॉन अध्यक्ष हिरदाराम चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण हुई। इस मौके विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहे। आजभोज जॉन के लोगों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।

 पूर्व विधायक ने कहा अब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। किरनेश जंग ने कहा की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू धरातल से जुड़े हुए नेता है जो बड़े ही ऊर्जावान है। 

प्रदेश सरकार द्वारा निकाली कई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने कई बात कही तो वहीं  कहा कई केंद्र सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना है। भाजपा हमेशा बांटने की राजनीति करती है। ये आम आदमी को ठगने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जन की पार्टी है।

इस मौके मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ,पूर्व बीडीसी चेयरमैन संत राम चौहान, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, जय प्रकाश शर्मा,जगदीश लाला, निशी कांत मेहता,सुरेंद्र चौहान,बलबीर सिंह,लायक राम चौहान,श्याम सिंह,कुंदन सिंह,सुमेर चन्द, ओम प्रकाश शर्मा,रंगी लाल,सुमेर चन्द, सिया राम,किशन ठाकुर, जीया राम तोमर,मित्र सिंह,राम सेवक, धनवीर सिंह,बलबीर सिंह,खत्री राम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow