इंडोर प्रतियोगिता में चियोग की छात्राओं ने लहराया परचम

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने हाल ही में रामपुर में संपन हुई  अंडर-19 इंडोर छात्रा वर्ग की  प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने कुश्ती, कराटे, जूडो और कोराश स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए।

Oct 12, 2026 - 17:35
 0  26
इंडोर प्रतियोगिता में चियोग की छात्राओं ने  लहराया परचम

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 12 अक्तूबर  : 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग की छात्राओं ने हाल ही में रामपुर में संपन हुई  अंडर-19 इंडोर छात्रा वर्ग की  प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं ने कुश्ती, कराटे, जूडो और कोराश स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक हासिल किए। इनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने कुश्ती की ट्रॉफी भी अपने नाम की। गौर रहे  कि कुश्ती स्पर्धा में एंजल, अंशु और आराध्या ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, प्रियांशी और एंजल ने रजत पदक हासिल किए। कराटे प्रतियोगिता में सैजल और याशिका  ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जूडो स्पर्धा में विद्यालय की पांच छात्राओं ने कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा, कोराश प्रतियोगिता में अंजू ने रजत, जबकि नव्या और एंजल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में इजाफा किया।


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद  विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप शर्मा और समस्त स्टाफ ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों पर खुशी जताई गई। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />