कुटलैहड़ से विवेक होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी , मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया एलान

भले ही अभी तक कांग्रे हाई कमान ने हिमाचल में किसी की प्रत्याशी का टिकट फ़ाइनल नहीं किया हो लेकिन मुख्यमंत्री ने आज कुटलैहड़ में से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में काफी काम किया है। उपचुनाव में टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर है।

Apr 4, 2024 - 19:35
 0  83
कुटलैहड़ से विवेक होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी , मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया एलान
 
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  04-04-2024
भले ही अभी तक कांग्रे हाई कमान ने हिमाचल में किसी की प्रत्याशी का टिकट फ़ाइनल नहीं किया हो लेकिन मुख्यमंत्री ने आज कुटलैहड़ में से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में काफी काम किया है। उपचुनाव में टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर है। इस समय लड़ाई टिकट की नहीं है, असत्य और सत्य के बीच है। कुटलैहड़ में विवेक का समर्थन करें। बागी भुट्टो को वोट के जरिये इतनी चोट करो कि वह सबक सीखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सांसद ऊना से होगा, सतपाल रायजादा जुझारू और मेहनती हैं। लोकसभा की टिकट मिलने पर उनका समर्थन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 14 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए, इसलिए बागियों को तकलीफ हुई। 
जिस दिन कांग्रेस सरकार का दूसरा बजट पेश होना था, उससे एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। उसमें कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। उसके बाद कंडाघाट के एक होटल में कुछ देर रुके और फिर पंचकूला व चंडीगढ़ के होटलों में रुके। 28 फरवरी को बजट पारित होना था और यह दो हेलीकॉप्टर में सीआरपीएफ के साथ आये। विधानसभा का एक गेट तक तोड़ दिया। विधानसभा में हाजिरी लगाई और बजट पर वोटिंग के समय गैरहाजिर रहे।  इसके बाद फिर चंडीगढ़ के ललित होटल और उसके बाद उत्तराखण्ड व गुरुग्राम जाकर होटलों में ठहरे। 
राज्यसभा चुनाव से पिछली रात यह हमारे साथ थे, एक साथ डिनर किया। भुट्टो तो मेरे पास बार-बार आकर डिनर में बने खाने का स्वाद बता रहे थे और अगले दिन बिक गए। बागी विधायकों ने यह भी नहीं सोचा कि जिस बजट का विरोध कर वह सरकार गिराना चाहते हैं, उसमें जनहित की योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का निर्णय ले चुकी है। यह ताउम्र मिलेंगे, इन्हें कोई नहीं रोक सकता। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिलाओं के पैसे को रुकवाने के लिए जितना मर्जी जोर लगा लें, यह मिलकर रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow