यंगवार्ता मीडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता पर लगी मुहर , न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित

देवभूमि हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय मीडिया ग्रुप यंगवार्ता न्यूज को एक बार फिर बेहतर पत्रकारिता के लिए पारितोषिक मिला है। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार से नवाजा गया है।

Apr 4, 2024 - 19:07
Apr 4, 2024 - 20:46
 0  99
यंगवार्ता मीडिया की निष्पक्ष पत्रकारिता पर लगी मुहर , न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-04-2024
देवभूमि हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय मीडिया ग्रुप यंगवार्ता न्यूज को एक बार फिर बेहतर पत्रकारिता के लिए पारितोषिक मिला है। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार से नवाजा गया है। 

जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स के अध्यक्ष राकेश थापा ने बताया कि जिला सिरमौर में यंगवार्ता मीडिया द्वारा जिस प्रकार से निष्पक्ष पत्रकारिता की जा रही है उसके लिए यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता नेगी को कर्मवीर पुरस्कार के लिए चयनित किया गय। 

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन अरुण मोगिया ने यंगवार्ता मीडिया ग्रुप की न्यूज़ एंकर अंकिता  नेगी को कर्मवीर पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

रोटेरियन अरुण मोगिया ने बताया कि जिस प्रकार रोटरी क्लब के सदस्य द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए यंगवार्ता न्यूज़ का चयन किया है वह वास्तव में ही सराहनीय है।  

उन्होंने कहा कि यंगवार्ता मीडिया द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज में एक अलग पहचान बनाई है जिसके चलते रोटरी क्लब यंगवार्ता मीडिया ग्रुप को पुरस्कृत करते हुए गौरवान्वित महसूस हो रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow