आरएसवीपी पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस , पार्टी का महिला विरोधी चाल , चरित्र और चेहरा आ रहा सामने : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज बेंगलुरु प्रवास पर हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर बेंगलुरु साउथ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नामांकन में शामिल हुए और उनके पक्ष में रोड शो भी किया। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने बेंगलुरु के राजभवन रोड स्थित होटल कैपिटल में आईटी प्रोफेशनल्स की सभा को भी संबोधित किया।

Apr 4, 2024 - 19:00
Apr 4, 2024 - 19:52
 0  26
आरएसवीपी पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस , पार्टी का महिला विरोधी चाल , चरित्र और चेहरा आ रहा सामने : अनुराग ठाकुर
न्यूज़ एजेंसी - बेंगलुरु  04-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज बेंगलुरु प्रवास पर हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर बेंगलुरु साउथ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नामांकन में शामिल हुए और उनके पक्ष में रोड शो भी किया। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने बेंगलुरु के राजभवन रोड स्थित होटल कैपिटल में आईटी प्रोफेशनल्स की सभा को भी संबोधित किया। 
कार्यक्रमों के दौरान संवाददाताओं से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी के ऊपर दिए गए अभद्र बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। संदेशखली के मुद्दे पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा था कि यह सब होता रहता है। 
राहुल गांधी तो शक्ति से ही लड़ना चाहते हैं। इससे पहले कांग्रेस की एक प्रवक्ता ने भाजपा प्रत्याशी कंगना के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी की थी और आज फिर कांग्रेस के एक नेता ने हेमा मालिनी के ऊपर इतना हल्का और घटिया बयान दिया है जिसे हम और आप यहां बोल भी नहीं सकते। यही कांग्रेस का महिला विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा है। एक तरफ मोदी हैं जो महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करते हैं और एक तरफ कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो उनका प्रतिदिन अपमान करते हैं।
देश की माताएं बहनें उन्हें सबक सिखायेंगी। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज कांग्रेस ( आरएसवीपी ) पार्टी यानी राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका पार्टी बनकर रह गई है। वहीं मोदी का मतलब मेकर ऑफ डेवलप्ड इंडिया है। कांग्रेस के शासनकाल में 2 जी , कॉमनवेल्थ, कोयला और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे घोटाले सामने आते थे। आज इनका इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार का जमावड़ा है जहां अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन जैसे भारतीय राजनीति के भ्रष्ट चेहरे हैं। घमंडिया गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ के नाम से रैली की, मगर इस सभा का वास्तविक उद्देश्य सभी भ्रष्टाचारियों को बचाने का था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow