कांग्रेस शुरू करेगी भारत न्याय यात्रा , 14 जनवरी से 20 मार्च तक कवर करेंगे 14 राज्य 

देश के 14 राज्यों के 85 जिलों में 6200 किलोमीटर मणिपुर से मुंबई तक चलेगी भारत न्याय यात्रा 

Dec 27, 2023 - 19:21
 0  32
कांग्रेस शुरू करेगी भारत न्याय यात्रा , 14 जनवरी से 20 मार्च तक कवर करेंगे 14 राज्य 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  27-12-2023
तीन राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा अब भारत न्याय यात्रा शुरू की जा रही है। बताते हैं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक चलेगी। इस भारत न्याय यात्रा में देश के 14 राज्यों के करीब 85 जिलों को कवर किया जाएगा और यह न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस द्वारा यह यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू की जा रही है जो 20 मार्च तक चलेगी। मणिपुर से 14 जनवरी को इस यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की यह भारत न्याय यात्रा मणिपुर , नागालैंड , असम , मेघालय , पश्चिम बंगाल , बिहार , झारखंड , उड़ीसा , उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश , राजस्थान , गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। अधिकतर यह यात्रा गाड़ी के माध्यम से की जाएगी। 
गौर हो कि वर्ष 2022 में राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को भारी लाभ हुआ है और इसमें देश के करोड़ों लोग शामिल हुए। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा 7 सितंबर 2022 को शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली यह यात्रा करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी ,  जबकि भारत न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow