केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण : डॉ बिंदल
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कल सिरमौर जिला के माजरा में करीब 7 करोड रुपए की लागत से बने एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे
![केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान का करेंगे लोकार्पण : डॉ बिंदल](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65e3275d275fe.jpg)
माजरा में 7 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 10-03-2024
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कल सिरमौर जिला के माजरा में करीब 7 करोड रुपए की लागत से बने एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी नाहन पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाहन के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने दी।
राजीव बिंदल ने कहा कि लंबे प्रयास के बाद माजरा में एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान तैयार किया गया है जिसका सीधा लाभ आने वाले समय मे खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलेंगी। बिंदल ने कहा 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने सिरमौर जिला में खेलों की उपेक्षा की है मगर पूर्व की प्रदेश भाजपा सरकार व केंद्र ने कई सौगातें सिरमौर जिला को दी है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां एस्ट्रो टर्फ खेल मैदान बनकर तैयार हुआ है वहीं नाहन में 8 करोड़ का इंदौर स्टेडियम, दो मंजिला कुश्ती और शूटिंग के भवन के अलावा ।बैडमिंटन और टेबल टेनिस का हॉल भी तैयार किया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)