नार्थ जोन प्री आरडी परेड शिविर में भाग लेगी स्वयं सेविका इशिका : डॉ पंकज चांडक

Oct 15, 2023 - 20:56
 0  10
नार्थ जोन प्री आरडी परेड शिविर में भाग लेगी स्वयं सेविका इशिका : डॉ पंकज चांडक
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि स्वयंसेविका इशिका का चयन नार्थ जोन प्री आरडी परेड 2024 हेतू हो गया। उन्होंने बताया कि यह दस दिवसीय शिविर हरियाणा के फतेहगढ़ में 25 नवंबर से आरंभ होगा। 
द्वितीय वर्ष की छात्रा इशिका हिमाचल प्रदेश के 26 सदस्यीय दल में जिला सिरमौर की इकलौती स्वयंसेविका हैं। स्वयंसेविका इशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. महाविद्यालय प्राचार्य प्रेमराज भारद्वाज के सहयोग व कार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक व प्रो.लक्षिता के मार्गदर्शन को दिया। 
उल्लेखनीय है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में सौ प्रतिशत महिला शक्ति होगी। इस प्रकार वर्ष 2024 का आरंभ महिला सशक्तिकरण से होगा। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने इशिका को आगामी सफलता हेतु शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow