उपप्रधान ने किया ब्यूटी पार्लर संचालक का यौन शोषण , महिला ने लगाए आरोप

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक ब्यूटी पार्लर महिला संचालक ने उप प्रधान पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। जहां महिला की शादी हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी , लेकिन आरोपी उस पर बुरी नजर बनाए हुए था

Oct 1, 2023 - 19:42
 0  268
उपप्रधान ने किया ब्यूटी पार्लर संचालक का यौन शोषण , महिला ने लगाए आरोप
 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  01-10-2023

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक ब्यूटी पार्लर महिला संचालक ने उप प्रधान पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी उसी गांव का रहने वाला है। जहां महिला की शादी हुई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना भाई मानती थी , लेकिन आरोपी उस पर बुरी नजर बनाए हुए था। पीड़ित महिला ने बताया कि एक दिन जब वह अपने ब्यूटी पार्लर में अकेली थी तो अचानक आरोपी पार्लर में पहुंच गया और ब्यूटी पार्लर के अंदर वाले कमरे में जहां वह आराम कर रही थी। 

तभी आरोपी वहां पहुंचा और रुमाल से उसका का मुंह बंद कर दिया जिससे महिला चिल्ला ना सके। जैसे ही आरोपी ने महिला का मुंह रुमाल से दबाया तो महिला कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी को अपने सामने पाया। आरोपी ने उसे किसी से भी इस बारे में बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि यदि उसने यह बात किसी से कहीं तो वह उसकी एक अश्लील वीडियो जो उसने बनाई है को वायरल कर देगा। 

जिस पर महिला घबरा गई और उसने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब उसने अपने पति को यह सारी बात बताई तो पीड़ित महिला का पति उसे पुलिस थाने ले गया और मामला दर्ज करवाया। मामले में आरोपी की पहचान रमजान पुत्र रशीद मोहम्मद गांव मेलियो पोस्ट ऑफिस माजरा तहसील पांवटा साहिब एवं उम्र 35 वर्ष के तौर पर हुई है। जो की पंचायत का उप प्रधान है। पुलिस ने आईपीसी की धारा  153/23 , 376,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow