चार जनवरी से सिरमौर प्रवास पर रहनेगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस नाहन में पत्रकार वार्ता करेंगे

Jan 3, 2024 - 19:10
 0  22
चार जनवरी से सिरमौर प्रवास पर रहनेगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-01-2024
उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 4 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उद्योग मंत्री 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस नाहन में पत्रकार वार्ता करेंगे। 
इसके उपरांत उद्योग मंत्री प्रातः 11.30 बजे सतौन तथा सायं 4.30 बजे जाखना में जन समस्याएं सुनेंगे। हर्षवर्धन चौहान 5 जनवरी प्रातः 11 बजे कोटा-पाब में जन समस्याएं सुनेंगे और इसके पश्चात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटा-पाब का दौरा करेंगे। 
उद्योग मंत्री 6 जनवरी को नाहन में जन समस्याएं सुनेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow