चूड़धार यात्रा पर निकले 44 वर्षीय यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत  

चूड़धार यात्रा पर जा रहे हैं एक 44 वर्षीय यात्री की हार्ट अटैक से मौत की दुखद खबर मिली है।  पुलिस टीम ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित

Jun 16, 2024 - 12:38
 0  97
चूड़धार यात्रा पर निकले 44 वर्षीय यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत  

यंगवार्ता न्यूज़ - चौपाल    16-06-2024

चूड़धार यात्रा पर जा रहे हैं एक 44 वर्षीय यात्री की हार्ट अटैक से मौत की दुखद खबर मिली है।  पुलिस टीम ने व्यक्ति को सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार (44) पुत्र खराती लाल निवासी दौलतपुर, पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक चौपाल में दुकान चलाता था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को चूड़धार यात्रा पर जा रहे मृतक राजेश कुमार को कालीबाग के समीप दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान राजेश के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। पत्नी ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राजेश को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुशांत शर्मा ने कि यात्रा पर जाने से पहले अपना मेडिकल चेकअप जरूर करवा लें। यदि कोई व्यक्ति अस्वस्थ है तो यात्रा न करें।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow